अल्मोड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री रेखा आर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप मे कुंदन परिहार व राज्य मंत्री गंगा बिष्ट सहित जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा , नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। यहां मौजूद अतिथियों ने अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। कहां अहिल्याबाई होलकर मराठा साम्राज्य की एक महान और लोकप्रिय महारानी थीं, उनका विवाह इंदौर राज्य के संस्थापक मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव से हुआ था। पति और ससुर की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने राज्य की बागडोर संभाली और लगभग 30 वर्षों तक कुशलता से शासन किया। अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में समाज सेवा, न्याय, और धर्म के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने भारत के कई तीर्थ स्थानों पर मंदिर, घाट, कुएँ, बावड़ियाँ और धर्मशालाएँ बनवाईं, साथ ही गरीबों के लिए अन्नक्षेत्र और प्याऊ भी स्थापित किए। वे खुद भी युद्ध में भाग लेती थीं और अपने राज्य की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। अहिल्याबाई ने महिलाओं और गरीबों के हितों का विशेष ध्यान रखा, शिक्षा को बढ़ावा दिया और समाज में नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक आनंद डंगवाल ने किया।
