अल्मोड़ा नगर में आज दिनांक 26 फरवरी सोमवार को नगरपालिका सभागार में कुमाउनी भाषा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कुमाउनी भाषा के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कुमाउनी भाषा के उत्थान पर उस पर शोध करने की बात कही। मौके पर कुमाउनी शोध ग्रंथ का भी विमोचन किया गया। नगरपालिका सभागार में ‘पहरू’ कुमाउनी मासिक पत्रिका की ओर से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्रों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कुमाउनी भाषा के उत्थान पर कार्य करने के लिए जोर दिया।

कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज चौखुटिया में शिक्षक डॉ प्रवेश चंद्र जोशी ‘सत्यप्रेमी’ की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय से किए गए शोध ग्रंथ ‘कुमाउनी परिनिष्ठित पद्य साहित्य में प्रकृति चित्रण’ का विमोचन किया गया। यहां त्रिभुवन गिरि, नीरज पंत, ‘पहरू’ संपादक डॉ हयात सिंह रावत, प्रो. देव सिंह पोखरिया, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डॉ जेसी दुर्गापाल, खीम सिंह रावत, महेन्द्र, शशि शेखर जोशी, डॉ रमेश पांडे, नीलम नेगी, रूप सिंह बिष्ट, ललित तुलेरा, कमला बिष्ट, नारायण राम, विपिन जोशी, ऋतुराज जोशी, गोपाल चम्याल, केबी पांडेय, डॉ धाराबल्लभ पांडेय, तारा सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र बिनवाल आदि रहे।
