अल्मोड़ा में आज दिनांक 17 दिसंबर रविवार को उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन नगर में स्थित गांधी पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता की बागडोर स्वतंत्रता सेनानी स्व0 बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे द्वारा संभाली गयी। इस बैठक में अगले साल उत्तरायणी पर्व पर आयोजित किए जाने वाले कुली बेगार कार्यक्रम पर चर्चा की गई और तय किया गया कि 14 जनवरी रविवार को प्रातः 10:00 बजे गांधी पार्क अल्मोड़ा से तिरंगा यात्रा पांडे खोला बाईपास तक की जाएगी जिसमें अल्मोड़ा के सभी राजनैतिक संगठन सामाजिक संगठन और सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। पांडे खोला बाईपास से यात्रा बागेश्वर को प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम बागेश्वर के पास चामी गांव में किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दे की कुली बेगार यात्रा के समय कुमाऊ केसरी बद्री दत्त पांडे ने रात्रि विश्राम चामी गांव में ही किया था। उत्तरायणी के दिन बागेश्वर में कुली बेकार पर संगठन द्वारा कुली बेगार पर आधारित एक नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि संगठन उत्तराधिकारी लोगों के सर्वेक्षण पत्र भरकर प्रेषित करेगा। बैठक में तय किया गया कि साल 2024 के जनवरी महीने से हर महीने के पहले रविवार को ऐतिहासिक स्वतंत्रता सेनानी स्थलों पर संगठन अपना कार्यक्रम करेगा और अपने पूर्वजों को याद कर वहां पर स्वच्छता अभियान भी चलाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे के अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे कार्यकारणी सदस्य शिव शंकर बोरा वसुधा पंत आशुतोष पतं नंदन सिंह कार्की शिवेंद्र गोस्वामी दीपेश राणा हितेश तिवारी कमला कार्की भरत पांडे कैलाश वर्मा विनय कुमार पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
