टाइगर ग्रुप के एक साल पूरा होने के उपलक्ष में आज दिनांक 26 जनवरी सोमवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा के ब्लड बैंक में 50 से ज़्यादा छात्र-छात्राएं और संगठन के सदस्य रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे।बता दें कि 25 फरवरी 2023 को टाइगर ग्रुप की शुरुआत की गई थी। ग्रुप के निर्माण का एक साल पूरा होने के अवसर पर संगठन के संस्थापक आशीष जोशी ने हर साल की तरह इस साल भी रक्तदान शिवर आयोजित किए जाने का कार्यक्रम रखा। लेकिन रविवार होने के कारण ब्लड बैंक के अधिकारियों द्वारा अगले दिन रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही। सोमवार को संगठन के सारे सदस्य समस्त छात्र छात्राएं जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचे तथा जबरदस्त संख्या में रक्तदान किया गया बता दें कि टाइगर ग्रुप प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करता है और इस तरह के क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है पिछले वर्ष भी रक्तदान शिविर में 35 यूनिट खून ब्लड बैंक को दिया गया था।
टाइगर ग्रुप के संस्थापक आशीष जोशी ने कहा-
रक्तदान महादान है और रक्तदान से किसी की भी जान बचाई जा सकती है एक व्यक्ति के खून से चार लोगों को रक्त दान दिया जा सकता है। हमारा संगठन प्रत्येक वर्ष जबरदस्त संख्या में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है और आगे भी करता रहेगा।
अध्यक्ष छात्र संघ राहुल सिंह धामी ने कहा-
यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए और ब्लड बैंक के अधिकारियों का भी धन्यवाद करते हैं कि जब भी हम किसी की सहायता के लिए ब्लड बैंक में फोन करते हैं तो उनके द्वारा हमारी मदद की जाती है अतः यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समय-समय पर रक्तदान करते रहें।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक अधिकारी विनीत बिष्ट ने कहा-
यह बहुत अच्छी बात है कि युवा बढ़-चढ़कर रक्तदान कार्यक्रम कर रहे हैं और टाइगर ग्रुप समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करता है इससे ब्लड बैंक की भी रक्त की कमी पूरी हो जाती है।
यह लोग रहे उपस्थिति-
रक्तदान शिविर में सविता मावाड़ी, प्रिया फर्त्याल, संजना राठौर प्रियांशी बिष्ट, आनंद सिंह भोज, राजकमल जोशी, वीरेंद्र जोशी, अक्षित पांडे, हर्षवर्धन साह, नेहा नेगी भानु प्रताप बिष्ट, पंकज जोशी हिमांशु बिष्ट, जय प्रकाश पांडे, मनोज बिष्ट, आशीष बिष्ट, संतोष धामी, सचिन दसौनी, मोहित बिष्ट, मयूरेश गुप्ता, निखिल, सौरभ, प्रियांशी बिष्ट, संगीता गड़िया, निशा गड़िया, सीता कन्याल, कविता बसनल, खुशी बिष्ट, आदि सभी सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

