अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला में स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति द्वारा 03 अक्टूबर 2025 को भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और दीपोत्सव के साथ भव्य राम राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामभक्तों और दर्शकों ने भगवान राम के राज्याभिषेक के मनोरम दृश्यों का आनंद लिया। रामलीला में राम की भूमिका काण्डपाल ने निभाई, जबकि लक्ष्मण के रूप में कोमल जोशी, सीता के रूप में वैष्णवी पवार, भरत के रूप में वैष्णवी जोशी, शत्रुघ्न के रूप में निशा काण्डपाल, हनुमान के रूप में एस.एस. कपकोटी, विश्वामित्र के रूप में बद्री प्रसाद कर्नाटक, मुनि बृजेश पाण्डे, कैकेई कौशिल्या सुमित्रा की भूमिका में क्रमश:गितांजलि पाण्डे, नेहा जोशी, मेघा काण्डपाल आदि पात्रों ने उत्कृष्ट अभिनय प्रस्तुत किया। इसके बाद कला संस्कृति संगम, अल्मोड़ा द्वारा प्रस्तुत महिषासुर मर्दिनी नाटिका में माता दुर्गा ने महिषासुर का वध कर देवताओं की रक्षा की, दर्शकों ने अच्छाई की विजय का अद्भुत दृश्य देखा। इस नाटिका में ममता कपूर और भावना मल्होत्रा की टीम के कलाकारों ने भाग लिया। तदुपरांत, विहान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था, अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखण्ड की विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये कार्यक्रम देर रात तक जारी रहे और दर्शक रोमांचित एवं मंत्रमुग्ध बने रहे। देर रात्रि तक इन कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा और वे अति रोमांचित तथा मंत्रमुग्ध हुए। राज्याभिषेक तथा अन्य कार्यक्रमों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमित साह ,अभिषेक जोशी और ज्योति साह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मथुरा दत्त काण्डपाल, प्रमोद नैनवाल, दीपक कर्नाटक, अखिलेश थापा, रमेश चंद्र काण्डपाल, दिनेश मठपाल, भूपेंद्रबिष्ट, कपिल मल्होत्रा, जगदीश चन्द्र तिवारी, पूरन चन्द्र तिवारी, देवेन्द्र गोस्वामी, सन्तोष जोशी, देवेन्द्र जनौटी, मोहन चन्द्र काण्डपाल, अनिल जोशी, हंसा दत्त कर्नाटक, दिनेश चन्द्र तिवारी, गोकुलानंद जोशी, कमल पालीवाल, विद्या कर्नाटक, कमला पाण्डे, कविता पाण्डे, रेखा पवार, मेघना पाण्डे, रीता पाण्डे आदि सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।
