अल्मोड़ा नगर की एलआर साह रोड पर स्थित प्रसिद्ध गोपाल डेयरी में अचानक गैस पाइप फटने की वजह से आग लग गई। पाइप फटते ही लकड़ी से बनी दुकान में आग धधक गई। जिसके चलते पूरी डेयरी पूरी तरह खाक हो गई। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से डेयरी मालिक गोपाल सिंह सांगा और उनका पुत्र रविन्द्र आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वह आंशिक रूप से झुलस गए। जिनका उपचार अस्पताल में किया गया। इससे आसपास के घर व दुकानें बाल-बाल बच गए। लेकिन दुकान में रखा सभी समान पूरी तरह जल कर खाक हो गया है। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से गैस लीक होना बताया का रहा है। अग्निशमन अधिकारी महेश कुमार ने बताया सुबह चांदनी चौक में विकास मेघा मार्ट के पास आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत तीन गाडियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा लकड़ी के बने दो मंजिले मकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था। समय रहते अगर इस पर काबू नहीं पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
