अलमोड़ा नगर मे स्थित के होटल शिखर के सभागार में सेवादल के 100 साल पुरे होने की ख़ुशी में महिला कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजित सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव सुश्री सेख प्यारी जान, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष से प्रकाश जोशी, सेवालाल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष चंपा कुंवर की गरिमामय उपस्थिति रही। इस सम्मलेन के दौरान मौजूद वक्ताओं ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास और इसकी मजबूती पर प्रकाश डाला साथ ही कहा समस्त कांग्रेस जन सेवा दल के विचारधारा से लोगों को जोड़ने की पूरी कोशिश करने वह गांव-गांव में ट्रेनिंग कैंपों का आयोजन करने के लिए कहां। आपको बता दे की कांग्रेस सेवा दल का गठन 28 अक्टूबर 1923 को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एन. एस. हाड़िकर द्वारा किया गया था और इस सेवादल ने भारत की आजादी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस सेवादल के सबसे पहले अध्यक्ष के रूप में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे हैं और देश में सेवादल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही सम्मलेन महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा जोशी ने संभाली वहीं इसका संचालन दिनेश नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल कुमाऊं प्रभारी राजेंद्र दुर्गापाल, दीप सिंह डांगी, सिकंदर पवार पूर्व राज्य मंत्री, टीटू पंत, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, दान सिंह नेगी जी, प्रकाश रावत प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल, नीमा कांडपाल जी, नारायण दत्त पांडे, त्रिलोचन जोशी, निर्मल रावत, नगर महिला अध्यक्ष दीपा शाह,मंजू कांडपाल, नवीन बिष्ट, विपिन सिंह, ललित सतवाल, अंकुर कांडपाल, गोपाल सिंह चौहान, रोहित विक्रम सिंह बिष्ट मनोज बिष्ट पैरिटो जोशी विनोद वैष्णव पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रौतेला सिकंदर पवार आदि लोग उपस्थित रहे।
