आमतौर पर इस मौसम में सांपों के निकलने की घटनाएं कम होती है। अल्मोड़ा नगर में स्थित जाखन देवी क्षेत्र में आज शनिवार को करीब 5 फीट लम्बा वाइपर प्रजाति का सांप जाखन देवी मैं कन्नू तिवारी की दुकान मैं घुस गया। बताया जा रहा है की यह सांप पिछले एक सप्ताह से वही आसपास घूम रहा था। जब सांप को दुकान में देखा तो इसकी सूचना कन्नू तिवारी और स्थानीय नागरिक दीपक जोशी ने तुरंत लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू को दी। सूचना मिलते ही सभासद अमित साह मोनू मौक़े पर पहुंचे और करीब 15 मिनट की कड़ी मेहनत करने के पश्चात उस 5 फीट लंबे वाइपर प्रजाति के सर्प पर काबू पाया गया और रेस्क्यू कर सुरक्षित उसे जंगल में छोड़ दिया। इसको पकड़ने के लिए बेहद सावधानी बरतनी पड़ी।
