भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में आज चौघान पाटा स्थित मयंक पैलेस में राजमाता शिव कामिनी अहिल्याबाई होलकर के 300 साल पुरे होने के उपलक्ष में अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओ द्वारा आपसी विचार विमर्श कर 29 मई को भव्य रूप से अल्मोड़ा में मनाना तय किया गया। यह कार्यक्रम पुरे देश में मनाया जाना है, 21 मई से 31 मई तक यह कार्यक्रम सम्पन्न होने है। जिसके चलते कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। पुरे विधानसभा के 4 मंडलों कि कार्यशाला आयोजित होनी है। कार्यशाला में सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले एनजीओ, को शामिल किया जाएगा। साथ ही आज बैठक में यह भी तय हुआ कि 19 मई को शाम 4 बजे चौघानपाटा से शिखर चोराहे तक सिंन्दुर सम्मान कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी शिरकत करेंगी।
