अल्मोड़ा जिले में आज दिनांक 26 मई रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ग) की लिखित परीक्षा नगर में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से सुबह दस से 12 बजे तक पहली पाली में संपन्न हुई। जिसमें कुल पंजीकृत 467 अभ्यर्थियों में 236 ने परीक्षा दी। जबकि, 231 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पूर्व जिले के सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर के अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा और एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की परीक्षा से पूर्व चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
