अल्मोड़। लगातार हो रही बारिश के चलते अल्मोड़ा जिले में कुल 14 मोटर मार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गए हैं। इन मार्गों में राष्ट्रीय, राज्यीय और ग्रामीण सड़कें शामिल हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवरुद्ध मार्गों में प्रमुख रूप से क्वारब-अल्मोड़ा, कोसी मोटर मार्ग, मेहलचौरा बछुवाबाण चौखुटिया मोटर मार्ग, और खैरना रानीखेत मोटर मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 11 ग्रामीण मोटर मार्ग जैसे कि बौरमल्ला बौरतल्ला मो०मार्ग, ज्वारनेडी बसगांव मोटर मार्ग, भनोली जैती मोटर मार्ग, बौर मुल्ला बौर तल्ला मोटर मार्ग, चमकना अधे थात मोटर मार्ग, चमकना अधे थात मोटर मार्ग, पीपना मन्हेत डगला मोटर मार्ग, पच्चीसी काटली मोटर मार्ग, भाकूडा तल्ली चनौली मोटर मार्ग, गनाई जौरासी मोटर मार्ग, मंगलता त्रिनैली मोटर मार्ग, चलमोडी गाड़ा कलोटा मोटर मार्ग, जैती मनाली मोटर मार्ग, पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग और वेतनधार से मारकुवा बाखाल मोटर मार्ग भी बाधित हैं। इनमें से कुछ मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 109 और राज्य मार्ग संख्या 14 व 33 से भी जुड़े हैं, जिससे क्षेत्रीय यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
