अल्मोड़ा के रामकृष्ण कुटीर के पावन प्रांगण में आज दिनांक 3 जनवर बुधवार को मां शारदा देवी का 171वा जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया।इस दिन की शुरुआत प्रातः बेला में मंगल आरती के बाद साधुजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार से की गयी। साथ ही भोग आरती और पुस्पांजली में भक्तजनों ने मां शारदा से प्रार्थना की। इस से पूर्व मां की याद में गरीब निःसहाय जनों को शीतकालीन राहत सामग्री किट प्रदान की गई। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने अपने जनसंदेश में मां सारदा के जीवन की सादगी, त्याग, समर्पण, भक्तिपरायनता के बारे में जानकारी प्रदान की। सबके दुख को अपना समझकर सबको करुणा, ममता की दृष्टि से देखने के मां सारदा के जीवन संदेश की वर्तमान प्रासंगिकता को बताया। उन्होंने जीवन में सादगी, शुद्धता और पीर परायी की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। महाराज ने कुटीर की लाइब्रेरी में युवाओं से आने और अध्ययन का आग्रह किया। मध्याह्न में आयोजित भंडारे में नगर और देश के अलग अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन दिवस की संध्या पर विशेष आरती और भजन संध्या आयोजित की गई।
