अल्मोड़ा नगर में स्थित जिला अस्पताल में मरीजों का काफी दबाव बना रहता है। ताकुला, बाड़ेछीना, चितई, बख, पौधार, लमगड़ा, शहरफाटक, छड़ौजा, जागेश्वर, दन्या, शीतलाखेत समेत कई स्थानों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने हेतु जिला अस्पताल पहुंचते है।

अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी, सहायक नर्सिंग अधिकारी, तकनीशियन, एक्सरे तकनीशियन, फार्मासिस्ट के 16 पद रिक्त हैं। नर्सिंग अधिकारी न होने से जहां इजेक्शन, मरीजों की देखभाल का कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं फार्मासिस्ट न होने से दवा वितरण के कार्य पर असर पड़ रहा है।
पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद-
नर्सिंग अधिकारी- 74- 6
तकनीशियन-5-3
एक्सरे तकनीशियन- 3-3
सहायक नर्सिंग अधिकारी 3-2
प्रभारी अधिकारी फार्मासिस्ट 1-1
चीफ फार्मेसिस्ट 2-1
