अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने किया। इसमें एलआईसी अल्मोड़ा, हीरो मोटरकॉप, सुजुकी मोटर्स, टाटा मोटर्स और मैन पावर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 14 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन किया। वहीं, 50 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम में सेवायोजन विभाग के कर्मी मनोज बिष्ट ने स्किल कंपीटिशन से संबंधित जानकारी दी, जबकि शुभम शर्मा ने एनसीएस पोर्टल पंजीयन और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी बीना बिष्ट, प्रधान सहायक भुवनेश कांडपाल, कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह मेहरा, मोहित पांडे, पंकज कुमार कुलखुड़िया समेत कई लोग उपस्थित रहे।
