गुजरात के अहमदाबाद से जुडी अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अहमदाबाद हवाई अड्डे के नजदीक आज गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक यात्री विमान इंजन में तकनीकी खराबी के चलते टेकऑफ के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके चलते विमान में मौजूद कई लोग घायल हो गए। कई घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
देखे वीडियो 👇https://youtube.com/shorts/ie9-2eXWlCc?feature=share
अहमदाबाद में जिस जगह एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान 242 यात्रियों को अहमदाबाद से लेकर लंदन जा रहा था। जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।
Ahmedabad Plane Crash video 👇https://youtube.com/shorts/1WdlqCFHSIE?feature=share
टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही यह विमान लड़खड़ाकर नीचे आने लगा और फिर एक पेड़ से टकराकर नीचे आ गया। फिर धमाके के साथ वहां धुएं का गुबार दिखाई दिया। फिलहाल सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट अहमदाबाद में सभी उड़ानें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।
