होली पर सख्ती: हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान, कटे 35 चालान
अल्मोड़ा। होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी (DM) एवं आरटीओ अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग एवं पुलिस अल्मोड़ा द्वारा हल्द्वानी-अल्मोड़ा मार्ग पर लोदिया पुलिस चेक पोस्ट के पास संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वाहनों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में अखिलेश चौहान (परिवहन कर अधिकारी), सुमित पांडे (इंटरसेप्टर प्रभारी), सतीश कापड़ी (वरिष्ठ उप निरीक्षक, कोतवाली अल्मोड़ा), विपिन बिनवाल (प्रवर्तन चालक), माया बिष्ट, महेंद्र सिंह (प्रवर्तन आरक्षी) सहित पुलिस के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।चेकिंग अभियान के दौरान कुल 35 चालान किए गए। इनमें—20 चालान तीव्र गति से वाहन संचालन पर02 चालान ओवरलोड यात्री वाहनों पर04 चालान बिना लाइसेंस वाहन संचालन परशेष मामलों में अन्य अभियोगों के तहत प्रवर्तन कार्रवाई की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
