अल्मोड़ा। होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी (DM) एवं आरटीओ अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ओर परिवहन विभाग द्वारा जनपद में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। करबला, लोधिया और चितई सहित विभिन्न मार्गों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 50 वाहनों के चालान किए गए। ओवरलोडिंग पाए जाने पर 2 मैक्स वाहन चालकों परकार्रवाई की गई।वहीं, तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पकड़े गए 30 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए, जिससे स्पष्ट है कि पर्व के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जा रही है।इसके अतिरिक्त एक गाड़ी चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिस पर कड़ी कार्रवाई की गईआज के चेकिंग अभियान में एसडीएम भनोली सौम्या गबयाल तहसीलदार भनोली बरखा जलाल, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, आबकारी निरीक्षक नारायण सिंह मर्तोलिया ,परिवहन चालक विपिन बिनवाल, प्रवर्तन सिपाही महेंद्र एवं प्रवीण पाठक सहित आबकारी एवं प्रशासन के कार्मिक उपस्थित रहे
