उत्तराखण्ड राज्य के होनहार युवा विनय किशोर का भारतीय खेल प्राधिकरण बंगलौर में हॉकी कोच के लिए चयन हुआ है। विनय पूर्ण रूप से पिथौरागढ़ जिले में कनालीछीना विकासखंड के सन्न गांव निवासी है।विनय की इस उपलब्धि से उनके पुरे गृह क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर है। जानकारी के लिए बता दे कि विनय किशोर वर्ष 2009 से अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थानसे एनआईएस कर खेल विभाग में हॉकी कोच के रूप में एक वर्ष तक कार्य किया। उनका चयन होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप बिष्ट, जिला हॉकी संघ के सचिव भूपाल चूफाल हॉकी कोच लीलावती जोशी, नॉलेज ट्री के संस्थापक हेमंत खोलिया अशोक ठकुराठी, मां उल्का स्पोर्ट्स एरिना के संस्थापक पंकज मेहता सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है।
