अल्मोड़ा। जनपद में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रहा एक वाहन बसौली स्थित महेंद्र क्लब के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की मारुति ब्रेज़ा (DL-9CBH-8402) शाम लगभग 5:05 बजे महेंद्र क्लब बसौली के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह से लौटकर दिल्ली जा रहे थे।
हादसा इतना भीषण था कि एक 11 माह के मासूम सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, ।
घायलों में
जया देवी w/o महेश, उम्र –25 वर्ष, निवासी बागेश्वर।गोपाल आर्य s/o शेर राम उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडें (ताकुला)।संजय उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।महेश आर्य s/o जसवंत, उम्र 25 वर्ष, ।अर्जुन कुमार s/o केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी , दिल्ली ।
मृतकों के रूप में
मंजू देवी w/o गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।दिनेश चंद्र s/o तिल राम, उम्र 50 वर्ष, रोहन s/o महेश आर्य, उम्र 11 माह,
घायलों को स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की सहायता से पहले ताकुला स्वास्थ्य केंद्र और बाद में अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने वाहन से ऊपर की ओर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
