पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 58 प्रतिशत लोग बीपी की बीमारी से अनजान हैं। उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर (High BP) की समस्या है या नहीं। ऐसे लोग साइलेंट किलर की चपेट में आ सकते हैं।
यह लक्षण दिखें तो हो जाए अलर्ट-
सिरदर्द
हाई बीपी होने पर सिर में तेज दर्द होता है। बीपी बढ़ने से जो प्रेशर बनता है, उससे सिर में झनझनाहट होने लगती है। खून की रफ्तार तेज हो जाती है और दिल तेजी से काम करने लगता है। इस वजह से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
नाक से खून आना
नाक से खून आने को अनदेखा न करें। हाई बीपी की वजह से ऐसा हो सकता है। दरअसल, जब ब्लड प्रेशर हाई होता है, तब नाक की पतली-पतली झिल्लियों के फटने का खतरा रहता है। ऐसे में नाक से खून आने लगता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
सांस फूलना
सीढ़ियां चढ़ते या चलते समय सांस फूले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जब दिल अच्छी तरह से काम नहीं करता है, तब यह समस्या होती है। ऐसे में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है और हर काम में मेहनत लगती है।
झटके आना
हाई बीपी की से सीजर या झटके आ सकता है। स्ट्रॉक की वजह से भी ऐसा हो सकता है। ऐसी समस्याओं को इग्नोर करने से बचना चाहिए और डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
सीने में दर्द
सीने में दर्द की वजह हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी हो सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। इस तरह के लक्षणों को इग्नोर करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए समय रहते संभल जाना चाहिए।
