द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बीच हुई बैठक के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद अब उत्तराखंड राज्य में भी इस हड़ताल को खत्म कर दिया है। इससे पहले शासन से परिवहन संघों की वार्ता बेनतीजा रहने से संकट गहरा गया था। रोडवेज के साथ साथ कुछ अन्य संगठन तो मान गए थे लेकिन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने आज यानि बुधवार को चक्काजाम करने का एलान कर दिया था। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने एक बैठक का आयोजन किया और सभी परिवहन संघों के बुलाया गया। जिसमे सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मोटर दुर्घटना में कानून में जिस सजा के विरोध में हड़ताल हो रही है, इसकी न तो अधिसूचना जारी हुई है और न ही वह लागू हुआ है। साथ ही उन्होंने सभ परिवहन संघों के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी बात कानून सम्मत तरीके से पहुंचाएं, जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। परिवहन व्यावसाय जनसरोकारों से जुड़ा हुआ है, जिससे न केवल आमजन को परेशानी होती है बल्कि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। जिस पर अब ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एपी उनियाल ने कहा कि हमें सिर्फ नेतृत्व से हड़ताल खत्म करने का संदेश मिल गया है। हम सभी संगठनों और चालकों से अपील करते हैं कि वह अपने काम पर लौट जाए। बुधवार को इस संबंध में एक बैठक भी बुलाई गई है। सरकार ने जो आश्वासन दिए हैं, उसके आधार पर हड़ताल खत्म हुई है। अगर सरकार अपने वादे से मुकर गई तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
