अल्मोड़ा नगर में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां खूब जोरो शोरो से चल रही है। आज 03 जनवरी बुधवार को पहले दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। जिसके चलते पहले ही दिन 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आज इस अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल मेर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
