अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सल्ट और एसओजी की संयुक्त टीम ने 18.350 किलोग्राम गांजा के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4,58,750 रुपये बताई जा रही है।कबाड़ की आड़ में हो रही थी तस्करीदिनांक 16 फरवरी 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी उ0नि0 सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन (UK19-CA-0992) को रोका गया।
चालक ने वाहन में कबाड़ होने की बात कही, लेकिन तलाशी लेने पर एक कट्टे में 18.350 किलो गांजा बरामद हुआ।
रामनगर ले जा रहे थे खेपपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जहां ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0अ0स0-06/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगुलजार (19 वर्ष), निवासी टांडा, थाना रामनगर, जिला नैनीतालनासिर हुसैन (39 वर्ष), निवासी पूछड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीतालमौ0 आजम (25 वर्ष), निवासी ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.)आपराधिक इतिहासअभियुक्त नासिर हुसैन के विरुद्ध पूर्व में वर्ष 2020 में NDPS एक्ट के तहत थाना रामनगर में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीमअपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार (एसओजी), कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, राकेश खेतवाल व रविंद्र कम्बोज शामिल रहे।
पुलिस द्वारा गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों की भी जांच की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
