अल्मोड़ा में शिक्षकों की भर्ती, न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जारी किया विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर स्थित न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बेस अस्पताल के समीप, अल्मोड़ा में विभिन्न विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार पीजीटी, टीजीटी एवं पीआरटी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पीजीटी पद के लिए गणित, जीवविज्ञान, अंग्रेजी, कॉमर्स एवं हिंदी विषय के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
वहीं टीजीटी के अंतर्गत सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय शामिल हैं। पीआरटी के लिए सभी विषयों के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) लेकर सीधे प्रधानाचार्य से संपर्क करने को कहा गया है।
अधिक जानकारी के लिए विद्यालय प्रशासन से फोन नंबर 9997212921, 8899508866, 7579032243 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से nmpsalmora@rediffmail.com पर भी भेजे जा सकते हैं।विद्यालय प्रबंधन ने योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।
